विवेकानन्द महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत’ विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन

विवेकानन्द महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत’ विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

  एमसीबी/भारत सरकार, मंत्रालय नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर एवं कार्यालय जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के तत्वाधान में दिनांक 27.11.2025 से 31.12.2025 तक शैक्षणिक संस्थानों स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में आज शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रश्मि तिवारी के  मार्गदर्शन में ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं बाल विवाह मुक्त भारत’ विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ताज मोहम्मद (आउटरिच वर्कर) ने अपने व्याख्यान में बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प केवल एक सामाजिक अभियान नही, बल्कि मानवाधिकार, शिक्षा और समान अवसरों की रक्षा का आधार है। बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास को बाधित करता है और विशेषकर बालिकाओं के भविष्य को सीमित कर देता है। अगले क्रम में बिन्दिया खलखो (संरक्षण अधिकारी) के द्वारा बताया गया कि बाल विवाह के उन्मूलन हेतु कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ जनजागरण, शिक्षा का प्रसार, आर्थिक सशक्तिकरण और समुदाय स्तर पर साकारात्मक सामाजिक परिवर्तन अत्यन्त आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. तिवारी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का शपथ दिलायी । इस दौरान उन्होनें बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा है तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। उन्होनें यह भी बताया कि जब समाज बाल विवाह को परंपरा नही बल्कि अपराध और अन्याय के रूप में देखेगा तभी हम सचमुच एक सुरक्षित, शिक्षित और जागरूक बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण कर पायेंगे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रामयज्ञ साहू, पंकज कुमार पैकरा तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकगण कमलेश पटेल, अनुपा तिग्गा, सुशील कुमार छात्रे, अतिथि व्याख्यातागण पुष्पराज सिंह, रामनिवास गुप्ता, डॉ. रेनू प्रजापति, डॉ. रामजी गर्ग एवं कार्यालयीन स्टॉफ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनीत जाँनसन बाड़ा, बी.एल. शुक्ला, मीना त्रिपाठी, पारूल पटेल, सुश्री साधना बुनकर, हेमन्त सिंह, रामखेलावन गुप्ता लड्डू गोपाल रजक, कमलू सिंह मार्को, मायादेवी सिंह, प्रदीप कुमार मलिक, सतीश सोनी, पारसनाथ तिग्गा,  ममता एवं भारी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।