मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क

मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क

मध्यप्रदेश - सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने 2 हजार 935 करोड़ रुपये लागत से बनने वाली 48.10 किलोमीटर लंबी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन परियोजना का भी भूमि-पूजन भूजन किया। इससे इंदौर के 20, उज्जैन के 8 और आसपास के 40-50 गांव लाभान्वित होंगे। लोगों का घंटों का सफर अब मिनटों में पूरा होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है इंदौर, उज्जैन और सांवेर को आज 5657 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली

विकास का नया पर्याय बनेगा रोड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फतेहाबाद और चंद्रावती कभी इंदौर-उज्जैन के बीच व्यापार-व्यवसाय का प्रमुख केंद्र रहा है। परांगत सड़क के साथ-साथ नया ग्रीन फील्ड रोड विकास का नया पर्याय बनेगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि लगभग 2900 करोड़ की लागत के इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना से दोनों शहरों की दूरी कम होगी। 

 2 हजार 935 करोड़ की लागत के इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि-पूजन हुआ है। 48.10 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के लिए 28 गांवों के 916 किसानों को 816 करोड़ का मुआवजा दिया है। यह सड़क केवल इंदौर-उज्जैन का संगम नहीं है, बल्कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और गुजरात तक कनेक्टिविटी बनेगी।