मनेंद्रगढ़ में अलास्का स्पोर्ट्स फेस्ट का शानदार आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई दमदार खेल प्रतिभा

दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव धूमधाम से संपन्न—खेल, संस्कृति और अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन

मनेंद्रगढ़ में अलास्का स्पोर्ट्स फेस्ट का शानदार आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई दमदार खेल प्रतिभा

जिला ब्यूरो मृत्युंजय सोनी

एमसीबी - अलास्का कंप्यूटर सेंटर, मनेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव 2025, 14 एवं 15 नवंबर को सर्कस ग्राउंड में भव्य रूप से संपन्न हुआ, जहाँ विद्यार्थियों ने उत्साह, उमंग और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उद्घाटन अवसर पर संचालक मो. फिरोज ने कहा कि खेल जीवन को ऊर्जा, एकाग्रता और स्फूर्ति प्रदान करते हैं तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी अपनाना चाहिए। मुख्य अतिथि पार्षद वार्ड क्रमांक 05 इमरान खान ने खेल को अनुशासन, टीमवर्क और धैर्य का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले दिन हुए क्रिकेट मुकाबले में ‘द डिफेंडर’ टीम विजयी रही। दूसरे दिन विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए छत्तीसगढ़ी, बिहारी, पंजाबी, मराठी और साउथ इंडियन व्यंजनों वाले क्षेत्रीय फूड स्टॉलों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता का रंग भरा, जिसकी संचालक मो. फिरोज, संचालिका रूहीन मंसूरी एवं शिक्षकगण ने सराहना की। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा कबड्डी का टॉस कर खेल मुकाबलों की शुरुआत की गई, जिनमें कबड्डी बॉयज में हमर कबड्डी, गर्ल्स में देशी क्वीन, खो-खो बॉयज में द ड्राइवर्स, गर्ल्स में डेयरिंग गर्ल्स, 100 मीटर रिले बॉयज में महीप सिंह, गर्ल्स में नंदिनी, राउंड एंड रिवर्स में सुनैना दीवान, कलेक्ट द कप्स में वंदना केवट, बैडमिंटन डबल्स बॉयज में विवेक एवं सैकत, तथा गर्ल्स में सोनाली एवं खुशबू सिंह विजेता बने। बेस्ट रीजनल फूड स्टॉल का खिताब वाणक्कम स्क्वायड (साउथ इंडियन) और वड़ा पाव ग्रुप (मराठी) ने अपने नाम किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि, संचालक एवं शिक्षकगण द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित रहा और खेल उत्सव ने एक बार फिर अपनी सफल परंपरा को कायम रखा। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकगण विजय विश्वकर्मा, संदीप भारद्वाज, इलियास खान, शहाबुद्दीन अंसारी, राजेश्वरी, दिलीप कुमार, रीता यादव, निकुंज गोयल एवं वालंटियर्स का विशेष योगदान रहा।