एल ओ पी राहुल गांधी का जन्म दिन पर न्याय दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व विधायक भगवती चौधरी केक काट कर किया कामना
मिर्जापुर - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर जन नायक लोकसभा के विपक्ष के नेता गरीबों के मसीहा राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर एवं पौधा रोपण करके जन्मदिन मनाया गया इस अवसर परअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने जन-जन के नेता, गंगा जमुनी तहजीब के हिमायती ,संविधान के रक्षक ,कांग्रेस के गर्व, गरीबों के रहनुमा ,नेक दिल इंसान, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर बहुत ही तहे दिल से खुशियों के साथ हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इतनी शक्ति दे जो हमारे पार्टी का, देश का नेतृत्व करें।
श्री चौधरी ने कहा कि देश का नौजवान, देश का किसान, महिलाएं, बेरोजगार, दलित ,आदिवासी सब इन्हीं के तरफ उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। जनता की सेवा के लिए वह हर वक्त तैयार है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें स्वस्थ रखें और हम सबका और देश का नेतृत्व करे
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने जननायक राहुल गांधी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी के लोकप्रियता से बीजेपी सरकार घबराई हुई है राहुल गांधी के द्वारा चलाए जा रहे छात्रों और युवाओं से संवाद कर रहे हैं छात्रों एवं छात्राएं की पीड़ा को सुन रहे हैं बीजेपी सरकार के असफलता के कारण पेपर लिक और परीक्षाओं में धांधली ने लाखों युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है श्री खान ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के करोड़ों युवाओं के सपनों के साथ हो रहे अन्याय और पेपर लीक घोटालों और बढ़ती हुई बेरोजगारी के खिलाफ युवाओ की आवाज को बुलंद करने के लिए राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का स्लकल्प लेते
उपस्थित अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी पीसीसी से सदस्य रमेश चंद्रप्रजापति पप्पू जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी सोशल मीडिया के अंकुश श्रीवास्तव आजाद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रामनाथ दुबे कपिल कुमार सोनकर डॉ दिनेश चौधरी संदीप तिवारी राजेंद्र विश्वकर्मा संतोष यादव रितेश मिश्रा विजय दुबे पहाड़ी बनवारी लाल डिंपू यादव आनंद मिश्रा।