छेरछेरा त्यौहार पर जागृति महिला समिति की प्रेरणादायी पहल

भीषण ठंड में जरूरतमंदों के लिए 80 कंबल व 100 फूड पैकेट वितरित

छेरछेरा त्यौहार पर जागृति महिला समिति की प्रेरणादायी पहल

मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक पर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा एक सराहनीय सामाजिक कल्याणकारी कार्य किया गया। समिति ने समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए रामनगर, डोला में भीषण ठंड से बचाव हेतु 80 नग कंबल एवं 100 नग फूड पैकेट का वितरण किया। यह सेवा कार्य श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा

 शशि दुहन जी के प्रेरणा, संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा उनके एवं उपाध्यक्षगणों द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर संपन्न हुआ। वितरण के दौरान उपस्थित जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों को भी कंबल एवं फूड पैकेट प्रदान किए गए। इस मानवीय पहल से लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और उन्होंने समिति सदस्यों को हृदय से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डॉ. श्रीमती सरोज बाला विश्नोई, अध्यक्षा, जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र ने सभी से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। इस जनसेवा कार्यक्रम में श्रीमती रूना मित्रा (सचिव), राजकुमारी रघुवंशी, तृप्ति पाण्डेय (समाज कल्याण सचिव), माला तिवारी, ऋचा जिंदल, मिताली सिल, स्नेह नामदेव, रीना बघेल सहित जागृति महिला समिति की अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। जागृति महिला समिति का यह प्रयास छेरछेरा जैसे लोकपर्व की मूल भावना—सेवा, सहयोग और समर्पण—को साकार करता है तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।