शिल्प मड़ई में ,भरथरी तथा लोक बयार का कार्यक्रम आज
रायपुर - धरोहर शैक्षणिक ,सामाजिक सांस्कृतिक संस्थान,रायपुर द्वारा संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से दिनांक 19 से 21 जून 2026 तक संस्कृति शिल्प मड़ई का आयोजन महंत घासीदास संग्रहालय परिसर ,सिविल लाइन रायपुर में किया जा रहा है इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विलुप्त होते लोक वाद्य ,विलुप्त होते कृषि यंत्र , ढेलुवा झूला तथा स्थानीय शिल्प कलाकारों की कलाकृति की प्रदर्शनी लगी हुई है.आज शाम 7 बजे ,उद्घाटन समारोह विधायक दक्षिण सुनील सोनी द्वारा उद्घाटन किया गया .श्री सोनी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को भी अपनी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आना होना.कार्यक्रम में उपस्थित लोक कलाकार राकेश तिवारी द्वारा किए जा रहे लोक कला के संरक्षण एव संवर्धन का प्रशंसा किया.अंत में आमंत्रित कलाकार पंडवानी गायिका प्रभा यादव एवं लोक गायिका कविता वासनिक के अनुराग धारा का श्री फल , शाल,एवं स्मृतिचिन्ह भेट कर सम्मान किया गया .आभार संस्था प्रमुख डाक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा किया गया.
आज रेखा देवी जलछत्री का भरथरी तथा गंगा साहू कृत लोक बयार की प्रस्तुति होगी. प्रदर्शनी सुबह 11 बजे तथा कार्यक्रम शाम 7 बजे होगा.कार्यक्रम निःशुल्क है