नारी शक्ति सम्मान समारोह में बिलासपुर की बेटी रश्मि पाण्डेय हुई सम्मानित

रश्मि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति जताया आभार

नारी शक्ति सम्मान समारोह में बिलासपुर की बेटी  रश्मि पाण्डेय हुई सम्मानित

रायपुर -  छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को समर्पित राज्यव्यापी प्रयासों के बीच राजधानी रायपुर में आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बिलासपुर की शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष  रश्मि पाण्डेय को सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, रायपुर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रश्मि पाण्डेय को सम्मानित किया। 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार किया जा सकता है। जब एक महिला आगे बढ़ती है तो उसके साथ पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और आर्थिक स्वावलंबन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों और महिलाओं में प्रतिभा, सामर्थ्य और नेतृत्व की अपार क्षमता है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की है। सरकार इसी दिशा में शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

सुश्री रश्मि पाण्डेय का सम्मान सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण की पहचान

बिलासपुर की शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा जरूरतमंद वर्गों के सहयोग के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों को समारोह में विशेष रूप से सम्मान दिया गया।

 रश्मि पाण्डेय का यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों का सम्मान है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग, संवेदना और जागरूकता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात सुश्री रश्मि पाण्डेय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू तथा समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में और अधिक ऊर्जा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और शक्ति फाउंडेशन भविष्य में भी इसी भावना के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा।

सम्मानित महिलाओं ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

नारी शक्ति सम्मान समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, खेल, साइबर सुरक्षा, पत्रकारिता, कला एवं संस्कृति, कृषि, महिला उद्यमिता, सामाजिक सेवा और महिला सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन महिलाओं की उपलब्धियां केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं हैं, बल्कि प्रदेश की हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का परिचय दे रही हैं।

रश्मि पाण्डेय ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद शक्ति फाउंडेशन, बिलासपुर की अध्यक्ष सुश्री रश्मि पाण्डेय ने कहा कि उन्हें मिले इस सम्मान से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।

सुश्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण केवल किसी एक संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब बेटियों को शिक्षा, महिलाओं को सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा, तभी समाज और प्रदेश वास्तविक अर्थों में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शक्ति फाउंडेशन आने वाले समय में भी महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर समाज के लिए सकारात्मक योगदान देता रहेगा।

समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर महापौर मीनल चौबे, अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, विभिन्न निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्षगण, संतजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित रहीं।

सुश्री रश्मि पाण्डेय का यह सम्मान नारी शक्ति के प्रति समाज की बढ़ती संवेदनशीलता, सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयासों की प्रेरणादायी पहचान है।