“प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटी भाजपा — रायपुर में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह!”
छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 01 नवंबर 2025 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर की एक महत्वपूर्ण आम बैठक जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मा. श्री रमेश सिंह ठाकुर जी ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय जी, पूर्व मंत्री मा. श्री राजेश मूणत जी, प्रदेश प्रवक्ता मा. श्री पुरंदर मिश्रा जी, वरिष्ठ नेता मा. श्री शिवरतन शर्मा जी सहित पार्टी के जेष्ठ-श्रेष्ठ एवं देवतुल्य कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को लेकर स्वागत व्यवस्था, संगठनात्मक तैयारी, जनसमूह की सहभागिता एवं प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आगमन को छत्तीसगढ़ के लिए “गौरव का क्षण” बताते हुए पूरे उत्साह और जोश के साथ तैयारी करने का संकल्प लिया।