वंदना स्कूल में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

वंदना स्कूल में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
वंदना स्कूल में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
वंदना स्कूल में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

मनेन्द्रगढ़/स्कूलों में बाल मेला, प्रदर्शनी आदी लगाने से बच्चों की प्रतिभा निखरती है साथ ही वे समाज से समन्वय स्थापित करते हैं।
      वंदना शिशु शिक्षा निकेतन, जनकपुर में आयोजित बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है साथ ही वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
 इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए बहुत से कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, अभिभावकों ने भी बच्चों संग विभिन्न खेलों में सहभागिता की फैंसी ड्रेस कंपटीशन में प्री प्राइमरी के बच्चों ने भाग लिया इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी सच्चिदानंद साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल पटेल, बीआरपी उमेश पांडे, प्राचार्य, आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकपुर दीपक बघेल, अधिवक्ता आदित्य गुप्ता द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं को बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों से प्रश्न किए गए जिसका बच्चों ने बहुत ही अच्छा उत्तर प्रस्तुत किया। जनपद सदस्य व सभापति (सहकारिता एवं उद्योग समिति) अर्पिता सिंह द्वारा बच्चों की प्रशंसा की गई तथा उन्हें नित्य मेहनत कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।उक्त आयोजन का बच्चों, अभिभावकों व सभी आगंतुकों ने आनंद लिया.