डॉ रश्मि सोनकर को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी नियुक्त

डॉ रश्मि सोनकर को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी नियुक्त
डॉ रश्मि सोनकर को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी नियुक्त

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

एमसीबी/वर्तमान में सोशल मीडिया सर्वाधिक लोकप्रिय तो है ही साथ ही यह अपनी बात कहने का बहुत सशक्त माध्यम भी है, आज सोशल मीडिया से बहुत बड़े जनसमूह तक अपनी बात आसानी से पहुंचाई जा सकती है।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की नवनियुक्त सोशल मीडिया सहप्रभारी डॉ रश्मि सोनकर ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया जितना अच्छा है उतना ही बुरा भी है बस इसका उपयोग समाज हित में ही करना चाहिए और युवाओं को सावधानी रखना चाहिए ताकि वे किसी स्कैम के शिकार न हों और न ही किसी समाज विरोधी टिप्पणी, पोस्ट से बचें। डॉ रश्मि सोनकर बहुत लम्बे समय से जिले व नगर के आमजनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जूझती रहती हैं उनका लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, डॉ सोनकर प्रत्यक्ष रूप से भी जरुरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती हैं साथ ही महिलाओं के हित में सतत् कार्यरत हैं उनके द्वारा शुरू किए गए हनुमान चालीसा पाठ जो विगत चार वर्षों से अबाध चल रहा है इससे उनकी संगठन क्षमता सिद्ध होती है इससे पूर्व वे वनवासी कल्याण आश्रम की महिला समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं। डॉ रश्मि सोनकर की इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों,उनकी संस्था प्रबल स्त्री फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।