CM के सख्त निर्देशों से दर्ज हुई रेत माफिया के खिलाफ FIR

केल्हारी - आईजी से शिकायत के बाद कमल नयन तिवारी के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस पर मोबाइल से फोटो और वीडियो डिलीट करने का आरोप भी लगाया गया है।
वहीं, एक आवेदक ने कमल नयन तिवारी पर हर महीने पैसे मांगने का आरोप लगाया है। हालांकि, यदि संबंधित व्यक्ति का काम पूरी तरह वैध था, तो वह पैसे क्यों देता रहा और इसकी शिकायत पहले क्यों नहीं की—यह भी जांच का विषय है।
दूसरी ओर, आरोपियों की जमानत निरस्त होने के बावजूद पुलिस ने अब तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की, यह भी बड़ा सवाल बन रहा है।