शा.विवेकानंद महाविद्यालय में विश्वशांति , जनकल्याण जागरुकता अभियान का व्याख्यान आयोजित

शा.विवेकानंद महाविद्यालय में विश्वशांति , जनकल्याण जागरुकता अभियान का व्याख्यान आयोजित
शा.विवेकानंद महाविद्यालय में विश्वशांति , जनकल्याण जागरुकता अभियान का व्याख्यान आयोजित

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

एमसीबी/ शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में गत दिवस एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विश्वशांति और जनकल्याण के महाअभियान के प्रति जन जागरूकता फैलाना था। यह एक ऐसा ऐतिहासिक कारवां है जिसने एक लंबा पैदल सफ़र तय कर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ छतीसगढ़ पहुँच गया है। इस कारवां की शुरुवात और स्थापना 30 जुलाई 1980 अवध बिहारी लाल जी ने “डेंजरस एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लाउंगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट” समूह के स्थापना के साथ की थी । जिसे गिनीज़ बुक एवं लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस सामूहिक टीम में कुल 20 सदस्य है जिनके 03 प्रमुख सदस्य पर्वतारोही एवं विश्वपदयात्री जितेन्द्र प्रताप, महेंद्र प्रताप एवं आकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आप तीनों 2001 डेंजरस एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लाउंगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट टीम के साथ जुड़े है। विश्वशांति विश्वपदयात्रा के तहत आपकी टीम के द्वारा अब तक 11 देशों में 04 लाख 52 हजार किमी यात्रा पूरी की जा चुकी है। इस विश्वशांति यात्रा के दौरान अब तक आपके द्वारा 14 जून 2018 को विश्वपदयात्रा द्वारा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंटएवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की गयी। विश्वभर में शांति, पर्यावरण, और जनकल्याण का संदेश फैला रही आपकी टीम का यह महाअभियान छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में अपना अलख जगा चुका है । यह एक प्रेरणादायक यात्रा है जिसमे आप लोगो को पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ भारत एवं विश्व शांति, के साथ शिक्षा एवं सुरक्षा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर समाज के हर वर्ग के लोगो को जोड़ने का प्रयास कर रहे है । इस विश्वशांति एवं प्रेरणादायक यात्रा के दौरान आपने 30 लाख लोगों को जागरूक किया है और मनेन्द्रगढ़ जिले में कलेक्टर डी राहुल वेंकट से भेट कर जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गांवो और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर जन-जागरूकता अभियान चलाया है।“आयोजन को उद्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र प्रताप ने पदयात्रा एवं ऐवरेस्ट चढ़ाई के सुगम एवं दुर्गम यात्रा अनुभव को विद्यार्थियों के साथ साक्षा किया और टीम द्वारा वर्ष 2025 तक टीम द्वारा 14 करोड़ 50 लाख पौधा रोपण की जानकारी देकर विद्यार्थियों को वृक्षा रोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सरोजबाला श्याग बिश्नोई ने की। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ रश्मि तिवारी, डॉ सुशील कुमार तिवारी, भीमसेन भगत, रंजीतमनी सतनामी, डॉ नसीम बेगम अंसारी, अनूपा तिग्गा, शरणजीत कुजूर , कमलेश पटेल, डॉ रेणु प्रजापति, डॉ रिंकी तिवारी, डॉ रामजी गर्ग, रामनिवास गुप्ता, पुष्पराज, शिवकुमार, थनेन्द्र कश्यप, अभिषेक सिंह और अल्पना खलखो एवं कार्यालय स्टॉफ मनीष श्रीवास्तव, मीना त्रिपाठी, भोले प्रसाद रजक, पारूल पटेल, साधना बुनकर, हेमन्त सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और विशिष्ट अतिथियों के अनुभवों को सुनकर उनके साथ वार्तालाप किया। कार्यक्रम का संचालन स्मृति अग्रवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ सुशील कुमार तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन समूह फोटो के साथ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, पर्यावरण संरक्षण, और जनकल्याण के प्रति जागरूकता फैलाना था, जिससे समाज के हर वर्ग को जोड़कर एक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।