परमात्मा मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं देश के लिए अधिक ऊर्जा के साथ सेवा कर सकूं, वर्चुअली संबोधन में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पूरे जोश और उत्साह, आत्मविश्वास के साथ सेवा संकल्प सभा का हुआ समापन, 2047 विकसित भारत के मिशन का लक्ष्य स्थापित हुआ सेवा ज्योति, अब पीडब्ल्यूडी चौक हुआ सेवा ज्योति चौक

परमात्मा मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं देश के लिए अधिक ऊर्जा के साथ सेवा कर सकूं, वर्चुअली संबोधन में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

एमसीबी -  आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैदान में 25 साल जन सेवा से राष्ट्रसेवा विकसित भारत संकल्प सभा अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, भरतपुर सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह शामिल हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के दीप प्रज्वलन से हुई इसके बाद वर्चुअल रूप से जुड़े भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उद्बोधन तथा उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने अपने 25 साल के सेवा काल के अनुभव को वर्चुअली देश के सामने रखा। उन्होंने इस दौरान 2047 के विजन को भी बिना रुके बिना थके देश के 140 करोड़ की जनता का साथ लेकर मिशन 2047 पूरा करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने वर्चुअली उद्बोधन में कहा कि तप, साधना,संकल्प को अपने जीवन का ध्येय बनाना और इसी संकल्प को लेकर राष्ट्र सेवा की ओर अग्रसर रहे। बात कर रहे है हम प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की।

25 साल की सेवा का यह पर्व आज हम सब, देश की 140 करोड़ भारतवासी अपना आशीर्वाद दे रहे है। श्री मोदी जी अपने 25 वर्षों में दीपक की तरह जलाया है। मैं आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के किताब में 2014 के बाद राजनैतिक बदलाव के बारे लिखा है। 2014 में पहली बार यैसा हुआ कि पीएम का नाम ही नहीं बल्कि उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया और बम्पर जीत दर्ज की जबकि मोदी किसी राजनैतिक विरासत से नहीं रहे। वैश्विक अस्थिरता का जब दौर रहा तब भी मोदी जी का नेतृत्व देश के इस बुरे दौर से बाहर निकलने में कामयाब रहे। आपने शौचालय, उज्ज्वला योजना देशहित में लेकर आए, आपने वूमेन डॉप्लबमेन्ट की बात की। किसान भाइयों के लिए किसान सम्मान योजना की शुरुआत की । खेलों इंडिया के माध्यम से भारत के खिलाड़ियों को मौका दिया और आज वे देश का नाम रोशन कर रहे है।

वही प्रधानमंत्री ने अपने वर्चुअली उद्बोधन में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से 7 अक्टूबर 2026 को 25 साल मेरे सेवा कल के पूरे हुए है।

जब मैं गुजरात में था तब कल्पना नहीं किया था कि यह दिन मेरे सामने आप सब के बीच में अपने सेवा काल के 25 सालों का अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा, इसके लिए मै भारत की जनता का शीश झुकाकर प्रणाम करता हूँ। जनता ने सभी चुनावों में मुझे सेवा के लिए चुना है, मै भारत के संविधान का वंदन करता हूं। प्रातः जब मैं विनायक मंदिर में दर्शन किया, देश के लिए प्रार्थना की, परमात्मा मुझे इतनी शक्ति दे कि अपने देश के लिए अधिक ऊर्जा के साथ सेवा कर सकूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मै जो कुछ भी हु, जहां भी हू, उसमें सेवा सबसे बड़ा योगदान जनता जनार्दन का है। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन के दौरान विजन 2025 को देश के सामने रखा और उन्होंने सभी के समक्ष कहा हम कर सकते है, आप कर सकते है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बाई 2047 हम करके रहेंगे, आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे, अंतरिक्ष में कदम रखेंगे और यही ऊर्जा, आत्मविश्वास हमे यह करने के लिए बाध्य करता है। पूरे वर्चुअली उद्बोधन के दौरान देश की 140 करोड़ भारतवासियों में ऊर्जा का संचार जबरदस्त जोश के साथ भरे। प्रदेश का यैसा कोई जिला मुख्यालय नहीं रहा जहां भारतमाला की जय, मोदी राम राम के नारे ना लगे हो। विकसित भारत संकल्प सभा के समापन बाद तीन टुकड़ियों में सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत की गई। संकल्प सभा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राम सेवक पैकरा जी के नेतृत्व में ज्योति यात्रा बीएस मार्ट से पीडब्ल्यूडी तिराहा पहुंची तो वही केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में भगत चौक मनेंद्रगढ़ से पीडब्ल्यूडी तिराहा मनेंद्रगढ़ और भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के नेतृत्व में हसदों इन से पीडब्ल्यूडी तिराहा ज्योति यात्रा पहुंची और नव निर्मित सेवा ज्योति चौक में स्थापित किया गया। बताया गया कि यह सेवा ज्योति हम सब को मिशन 2047 विकसित भारत की याद दिलाएगा कि 2026 में जिले की जनता की मौजूदगी में सेवा ज्योति कलश स्थापित की गई थी। इस दौरान चिरमिरी मेयर राम नरेश राय, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह , जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल, आशीष मजूमदार, नगर निगम सभापति संतोष सिंह, भगत बाबू, लखनलाल श्रीवास्तव सहित जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, भाजपा महिला कार्यकर्ता और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी और जिले के जनमानस उपस्थित रहें।