तोखन साहू के नेतृत्व में पटना में संगठनात्मक बैठकों में नई ऊर्जा का संचार
पटना - आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने पटना में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संगठनात्मक बैठकों और जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नितिन नबीन के समर्थन में कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और नागरिकों को संबोधित किया।
श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि “रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से एनडीए सरकार!” उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर अटूट है।जनसमर्थन की यह लहर इस बात का प्रमाण है कि बिहार में एनडीए की भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित है।
करबिगहिया मंडी और राजापुर फूल-सब्जी मंडी में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए श्री साहू ने कहा कि “एनडीए यानी सुशासन, सेवा और विकास की गारंटी।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन यह दर्शाता है कि बिहार में विकास और स्थिरता का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।कदम कुआं स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन में आयोजित बैठक में श्री साहू ने व्यवसायिक समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि “एनडीए का ध्येय — विकास, विश्वास और जनसेवा का परिचय है।”
श्री साहू के इन संवाद कार्यक्रमों ने न केवल कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि जनता के बीच एनडीए सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की विकास दृष्टि को भी मजबूती से प्रस्तुत किया।