प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा — एक दिन में रचे छह ऐतिहासिक अध्याय, गूंजेगा “नवा छत्तीसगढ़” का स्वर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर प्रदेश की धरती इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को रायपुर आगमन पर एक ही दिन में छह बड़े कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास, संस्कृति और जनसेवा की नई मिसाल पेश करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, इसके बाद उनका दिन रहेगा उपलब्धियों और उत्सवों से भरा —
10:00 बजे, हृदय रोग से जंग जीत चुके 2500 बच्चों से मिलेंगे और उनके साथ साझा करेंगे जीवन की प्रेरक बातें।
10:45 बजे, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के शांति रिट्रीट भवन का करेंगे उद्घाटन।
???? 11:45 बजे, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
???? 12:15 बजे, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे — जो लोकतंत्र की नई पहचान बनेगा।
1:30 बजे, आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय का शुभारंभ कर प्रदेश के वीर नायकों को देंगे सम्मान।
2:30 बजे, राज्योत्सव के भव्य शुभारंभ के साथ गूंजेगा — “जय जोहार नवा छत्तीसगढ़!”
शाम 4:25 बजे प्रधानमंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, लेकिन उनके इस एक दिन के दौरे की गूंज लंबे समय तक प्रदेशवासियों के दिलों में रहेगी।