पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने जनरल परेड का किया निरीक्षण
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी/ रक्षित केंद्र आमाखैरवा परेड ग्राउंड में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जवानों के टर्न आउट का निरिक्षण कर साफ सुथरी वेश भूषा धारण करने आवश्यक निर्देश दिया गया। उत्तम वेश भूषा धारण किये अधिकारी /जवानों को ईनाम दिया गया ।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस विभाग के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहनों की साफ-सफाई, एवं रख-रखाव की स्थिति जांच की गई व टोली वार स्क्वाड ड्रिल कराया गया। तत्पश्चात पुलिस जवानों ने मार्च पास्ट सलामी दिया.पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ ड्यूटी व्यवस्था, साफ-सफाई, एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरिक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।