रश्मि पांडे के मधुर संचालन में गूंजा संस्कृति और एकता का संदेश
संस्कार, संस्कृति और संकल्प की त्रिवेणी बना जबड़ापारा का हिंदू सम्मेलन

बिलासपुर- हिन्दू एकता समिति के तत्वावधान में जबड़ापारा क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को समर्पित भव्य हिंदू सम्मेलन का गरिमामयी आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का सफल संचालन कुशल मंच संचालिका सुश्री रश्मि पांडे जी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने प्रभावशाली शब्दों, सुस्पष्ट प्रस्तुति एवं आत्मीय संवाद शैली से पूरे सम्मेलन को जीवंत, अनुशासित और भावनात्मक रूप से प्रेरक बना दिया। रश्मि पांडे जी के ओजपूर्ण संचालन ने हिंदू संस्कृति, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके शब्दों में संस्कारों की सुगंध, परंपराओं की गरिमा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प स्पष्ट झलक रहा था, जिससे उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह और जागरण का भाव उत्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू आयोजक समिति, जबड़ापारा द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। संयोजक श्री शिव शंकर वर्मा एवं सह-संयोजक श्री पंकज श्रीवास के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्याम चंद्रा जी ने की। इस अवसर पर समाज सेविका डॉ. अनामिका तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता श्री बृजेंद्र शुक्ला जी ने हिंदू एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से सराहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं, सहभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह सम्मेलन सामाजिक जागरण, सांस्कृतिक उत्थान एवं हिंदू एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी और स्मरणीय पहल सिद्ध हुआ।