नवीन महाविद्यालय जनकपुर में जनजातीय गौरव पर कार्यशाला आयोजित
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी /शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में "जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान "विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जनजाति गौरव समाज सरगुजा के संभागीय अध्यक्ष परमेश्वर सिंह मरकाम एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में श्रीराम बैगा तथा ब्रह्म सिंह मरावी की उपस्थिति में भगवान बिरसा मुंडा एवं रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षीय उद्धबोधन महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा द्वारा दिया गया उनके द्वारा आजादी के अमृत काल के पंच प्रण आजादी के उन गुमनाम नायकों की याद में आयोजित इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला गया। तद उपरांत कार्यक्रम के संयोजक हिंदी के सहायक प्राध्यापक महावीर पैकरा के द्वारा जनजातीय समाज की भूमिका स्वतंत्रता संग्राम उसके पूर्व में किए गए आंदोलन एवं पर्यावरण संरक्षण समृद्धि सांस्कृतिक विरासत के संबंध के उसके योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्य वक्ता के रूप में आए परमेश्वर सिंह के द्वारा बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, अल्लूरी सीताराम राजू ,कोनाराम भीम ,तिलका मांझी, नीलांबर पीतांबर ,महंत गोविंद गिरी, के द्वारा किए गए संघर्षो एवं उनके मिलने वाली प्रेरणा के बारे में आज ओजस्वी उद्बोधन दिया गया । ब्रह्म सिंह मरावी के द्वारा जनजाति नायकों के अमर कथाओं को जन-जन तक पहुंचने को लेकर आह्वान किया गया ,श्रीराम बैगा द्वारा जनजाति समाज के महापुरुषों के द्वारा किए गए योगदान को याद किया गया, बीए तृतीय वर्ष के छात्र विद्यासागर के द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत गायन किया बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अंजली सिंह के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र बारे में बताया गया और कहा गया कि सभी विद्यार्थी महापुरुषों के जीवन चरित्र को जानना और समझना चाहिए ।कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन जंतु विज्ञान की सहायक प्राध्यापक ऋषभ कुमार बोरकर के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का संचालन एवं सहसंयोजक आशुतोष वर्मा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक हेमंत बंजारे ,गीतिका वर्मा ,मोनिका मिश्रा, महरोज बेगम, सुरजीत सिंह ,कमलेश बैगा , डा.अजय पटेल, अजय साहू, मुकेश वर्मा ,शमीम खान ,देवकी साहू ,शालिनी केवट ,अंशुल मौर्य, सारिका सिंह, प्रीतम बैग ,राजा राम सिंह ,गरिमा सिंह, अनामिका केवट ,रागिनी नामदेव ,मंदाकिनी कुशवाहा ,मलती बैगा, बिन्दु कुमारी प्रियंका बैगा, प्रिया साहू , अर्चना यादव, चंद्र प्रताप सिंह, शिवानी यादव, बालेंद्र महेंद्र ,निखिल केवट,प्रभाकर सिंह, रघुवीर बसंल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।