विश्व पर्यावरण दिवस: केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी ने सरकारी आवास पर लगाया शमी का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस: केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी ने सरकारी आवास पर लगाया शमी का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदे
नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर आज केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, श्री तोखन साहू जी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर पूर्ण विधि-विधान के साथ शमी का वृक्ष रोपित किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और असंतुलित होता मौसम चक्र पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है। प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए।
शमी वृक्षका महत्व और पीएम मोदी के अभियान की झलक शमी के पौधे को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में अत्यंत पूजनीय और औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। केंद्रीय मंत्री की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण जन-आंदोलनों जैसे [एक पेड़ मां के नाम] अभियान को आगे बढ़ाने और देश की शहरी व ग्रामीण हरियाली को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।