पत्रकारिता विश्वविद्यालय में योगाभ्यास
रायपुर - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने योगाभ्यास सत्र का शुभांरभ किया। शासकीय मीडिल स्कूल, काठाडीह की प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती उषा साव ने योग प्रोटोकॉल के अनुरूप उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को योगाभ्यास कराया।
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने योगाभ्यासियों को संबोधित एवं प्रेरित करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में हजारों वर्ष प्राचीन योगसूत्रों को महर्षि पंतजलि ने सूत्रबद्ध सुव्यवस्थित किया। योग विज्ञान के व्यावहारिक महत्व एवं व्यवसायिक उद्यम के उभरते स्वरुप को हमें ध्यान रखना चाहिए। मीडिया शिक्षा की दृष्टि से देखें तो इसके शिक्षार्थी, शोधार्थी एवं प्रोफेशनल्स सभी योग द्वरा अपने जीवन को संतुलित एवं संयमित करते हुए सकारात्मक बदलाव ला सकते है।
राष्ट्र ऋषि कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा स्थल के समीप आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग परिचय एवं महत्व पर इलेक्ट्रानिक मीडिया के विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम संचालन डॉ. देवसिंह पाटिल सहायक कुलसचिव ने किया। इस अवसर पर उपस्थित प्राध्यापकगण पंकज नयन पांडेय, डॉ. शाहिद अली, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने योगाभ्यास किया।