युवा जोश को मिली बड़ी जिम्मेदारी — आम आदमी पार्टी ने विकास पांडेय को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

एमसीबी - आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश इकाई ने जिले में संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से युवा और सक्रिय कार्यकर्ता विकास पांडेय को जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। कोरबा लोकसभा अध्यक्ष श्री रमाशंकर मिश्रा ने विकास पांडेय को बधाई देते हुए बताया कि वे दिल्ली में एनजीओ से जुड़े रहे और अन्ना आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी के फाउंडर मेंबर के रूप में उन्होंने दिल्ली, पंजाब, मेवात, गोवा सहित कई राज्यों में संगठन निर्माण और चुनावी जिम्मेदारियां निभाई हैं।
नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विकास पांडेय ने कहा —
“मैं शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश इकाई का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह जिम्मेदारी केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि जिले के हर कार्यकर्ता के लिए सम्मान की बात है। हम सभी मिलकर 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत बनाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक जी द्वारा तैयार की जा रही नई रणनीति को जिले के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लागू करेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ में पार्टी की पकड़ और मजबूत हो। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सभापति कृषि स्थायी समिति श्रीमती सुखमंती सिंह, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, जिला महासचिव राजेश मंगतानी, जिला महामंत्री (संगठन) विश्वजीत पांडेय, विधानसभा प्रभारी संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकास पांडेय को शुभकामनाएं दीं।
शुभकामनाएं देने वालों में — नदीम हुसैन, दुर्गा राव, रैनी तिवारी, कासिम उमर, दिनेश बघेल, रामप्रवेश साहू, जाहिद अली, अनिल पासवान, राजेन्द्र अहिरवार, कमलेश अहिरवार, मनमोहन सांधे, शारदा यादव, रज्जू सिंह, सतीश द्विवेदी, अमित द्विवेदी, सीता सिंह, गुलाबिया सिंह, राजबाई, इंद्रभान सिंह, सुमेर सिंह, समर बहादुर सिंह, गोविंद प्रजापति, रामा यादव, राम कृपाल प्रजापति, गजरूप सिंह वालंद, राजेंद्र सिंह, नारायण बैगा, शांति बैगा, भरत कुशवाहा और अन्य अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
जिले में विकास पांडेय की नियुक्ति से आम आदमी पार्टी में नया उत्साह और संगठनात्मक जोश देखने को मिल रहा है।