“थाना प्रभारी दीपेश सैनी का कड़ा संदेश—अपराधियों पर अब होगी जीरो टॉलरेंस नीति”
एमसीबी - पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह के निर्देश पर नव पदस्थ थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने बुधवार को थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं माफी बदमाशों को थाने में तलब कर सख्त चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि— “किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून से ऊपर कोई नहीं।” उन्होंने सभी को समय-समय पर थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए, ताकि उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके। पुलिस विभाग ने बताया कि थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में ऐसे असामाजिक तत्वों की नियमित चेकिंग आगे भी जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में शांति, व्यवस्था और कानून का पालन सुनिश्चित हो सके।