छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : मनेंद्रगढ़ में रजत जयंती महोत्सव की भव्य शुरुआत, विकास और संस्कृति का हुआ संगम

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : मनेंद्रगढ़ में रजत जयंती महोत्सव की भव्य शुरुआत, विकास और संस्कृति का हुआ संगम

जिला ब्यूरो मृत्युंजय सोनी

मनेन्द्रगढ़ - छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस की रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को आत्मानंद ग्राउंड, मनेंद्रगढ़ में उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव के साथ हुआ। तीन दिवसीय राज्योत्सव जिले की प्रगति, परंपरा और एकता का जीवंत प्रतीक बन गया। आयोजन स्थल पर 20 विभागों की प्रदर्शनी ने प्रदेश की विकास यात्रा की शानदार झलक पेश की।

दीप प्रज्ज्वलन और राजगीत से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम महापौर राम नरेश राय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष जानकीबाई कुसरो, नगर पंचायत झगराखाण्ड अध्यक्ष रीमा यादव, जनपद पंचायत भरतपुर अध्यक्ष माया प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, सीईओ अंकिता सोम, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, नगर निगम आयुक्त राम प्रसाद आंचला, एसडीएम लिंगराज सिदार सहित अधिकारी व जनसमुदाय बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में दिखी विकास की चमक

तीन दिवसीय राज्योत्सव की प्रदर्शनी में 20 विभागों के आकर्षक स्टॉलों ने जनता का मन मोह लिया। आधुनिक मॉडल, जीवंत पोस्टर और नवा चारों से सजी प्रदर्शनी में कृषक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय उत्थान, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी पुस्तिकाओं और संवाद के माध्यम से दी गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आगे बढ़ता छत्तीसगढ़

प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की विकास परिकल्पना प्रस्तुत की गई। इसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता के नवाचार प्रमुख आकर्षण रहे।

विभागों ने दिखाई अपनी उपलब्धियों की झलक

वन, कृषि, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, जनसंपर्क, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, क्रेडा, जल संसाधन, विद्युत, परिवहन, श्रम, खनिज, एसईसीएल (चिरमिरी), लाइवलीहुड कॉलेज सहित सभी विभागों ने अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

जनभागीदारी का बना उत्सव

राज्योत्सव में किसान हितैषी नीतियों, महिला सशक्तिकरण और पीएम सूर्य घर योजना जैसी पहलें चर्चा का केंद्र बनीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय बना दिया।

एकता, संस्कृति और प्रगति का प्रतीक बना राज्योत्सव

तीन दिवसीय रजत जयंती राज्योत्सव ने न केवल जिले की विकास यात्रा को सामने रखा, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आत्मसम्मान और एकता की भावना को नई ऊंचाई दी। मनेंद्रगढ़ का आत्मानंद ग्राउंड छत्तीसगढ़ी गौरव, परंपरा और प्रगति का साक्षी बन गया — “जहां हर स्वर में गूंजा – जय

जोहार छत्तीसगढ़