प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आरंग में योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं पंजीयन शिविर

रायपुर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन की हितग्राहीमूलक एवं अन्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा पंजीकरण हेतु नगर पालिका परिषद आरंग एवं अन्य विभागों के तत्वावधान में आज वार्ड क्रमांक 06 स्थित बी.आर. अंबेडकर भवन, आरंग में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने केंद्र एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित जनसमुदाय एवं हितग्राहियों से सभी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के विकास में किए जा रहे प्रयासों एवं योगदानों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा, सहित एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीयन कराया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।