“विचारों को दिशा, युवाओं को विश्वास—उमंग 2026 में पुरंदर मिश्रा का विकास मंत्र”
युवा फाउंडेशन के 25वें स्थापना दिवस “उमंग 2026” में उमड़ा उत्साह,विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा


रायपुर - आज वृंदावन हॉल, सिविल लाइन रायपुर में युवा फाउंडेशन के 25वें स्थापना दिवस समारोह “उमंग 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं की ऊर्जा, सकारात्मक सोच और समाज निर्माण के प्रति समर्पण से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवा फाउंडेशन के 25 वर्षों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रनिर्माण के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही एक सशक्त, समरस और प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव है। युवा फाउंडेशन की स्थापना श्री राजीव सिंह जी द्वारा की गई है। फाउंडेशन द्वारा विगत 25 वर्षों से निरंतर समाजसेवा, युवाओं के व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे प्रयासों को उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों एवं युवासाथियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।