ग्राम मुसरा में ग्रीन वैली फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी/जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत सी संस्थाएं कार्यरत हैं लेकिन ग्रीन वैली फाउंडेशन ऐसी संस्था है जिसके पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्य जमीनी स्तर पर दिखाई देते हैं बाकी अधिकतर संस्थाओं के कार्य कागजों और अखबारों में ही सिमट कर रह गए हैं विगत दिवस ग्रीन वैली ने शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला मुसरा में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण जागरूकता के लिए भव्य आयोजन किया इस अवसर पर संयुक्त रैली निकाली गई जिसमें पर्यावरण व देशभक्ति के नारे लगाए गए साथ ही बीच-बीच में बच्चों को एनर्जी ड्रिंक व बिस्कुट भी दिए गए रैली के पश्चात ग्रीन कर्मठ कार्यकर्ता सीएम तिवारी ने उपस्थित बच्चों से कहा कि वह नियमित रूप से अपनी कक्षाओं में उपस्थित रहे अपने होमवर्क पूरा करें गुरुजनों व माता-पिता की आज्ञा माने श्री तिवारी ने बच्चों को साफ सफाई से रहने व अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए समझाया और बताया की पेड़ पौधे उनके जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं इस अवसर पर डॉक्टर आयुषी गायकवाड वी रानू गायकवाड एवं सुश्री मुस्कान ने बच्चों का दंत परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण भी किया इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में मोतीलाल यादव नरोत्तम शर्मा व विद्यालय की छात्रों ने गायन प्रस्तुत किया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों को गरम स्वेटर व पौष्टिक नाश्ता दिया गया इस अवसर पर सरपंच ग्राम मुसरा राजकुमार जनपद सदस्य व सांसद प्रतिनिधि अजय राय बसंत जायसवाल राशिद कुरैशी सीबी गुप्ता अशोक वैश्य सहित सहित संस्था के शिक्षक व ग्रामीण जन उपस्थित रहे