जनकपुर में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु नि: शुल्क कोचिंग शुरू

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

एमसीबी/विगत दिवस जनकपुर के छात्रों के लिए जो नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं उनकी प्रवेश परीक्षा के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर सच्चिदानंद साहू के द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु विशेष कोचिंग क्लास प्राथमिक शाला बालक जनकपुर में प्रारंभ की गई l इसका लाभ जनकपुर नगर पंचायत में निवासरत सभी विद्यालय के छात्र -छात्राएं ले सकते हैं जिसका समय दोपहर 2.00से 4:00 बजे तक है इसमें नगर पंचायत में सेवारत शिक्षक नि: शुल्क अपनी सेवाएं देंगे इस अवसर पर सोमेश देवांगन प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बरेल, रवि शंकर सिंह, नरेश यादव, नरसिंह राजपूत जी, विद्यालय के प्रधान पाठक शारदा त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।