"प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1091 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना "प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है - बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज अर्बन डी द्वारा सेजेस आत्मानंद बिरगांव एवं लायंस आकांक्षा हैंडिकैप्ड स्कूल बिरगांव में 208 बच्चों की स्क्रीनिंग, अभनपुर टीम बी द्वारा मिडिल स्कूल ब्लॉक कॉलोनी एवं प्राथमिक शाला मिनीमाता उरला में 168 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र चुना भट्टी 1 एवं 2 में 123 बच्चों की स्क्रीनिंग, धरसीवां टीम बी द्वारा गवर्नमेंट मिडिल स्कूल मांडर में 288 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र ब्रह्मपुरी, अमीनपारा एवं पटेलपारा में 153 बच्चों कि स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा प्राथमिक शाला मोहदी एवं खपरीकला में 151 बच्चों की स्क्रीन की पूरे जिले में आज कुल 1091 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।