सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने चित्रों और भाषणों से रचा विकसित भारत का सपना

विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के 135 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा; 20 प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित

सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने चित्रों और भाषणों से रचा विकसित भारत का सपना

रायपुर -विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना विकसित करने तथा उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति संबंधी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 28 सितंबर को सेजेस मनेन्द्रगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण विधाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने की। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार पाण्डेय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के प्राचार्य संजीव कुमार, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्रीमती अलका चौहथा एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी अनिरुद्ध शुक्ला उपस्थित रहे।

चित्रों में दिखी कल्पना, भाषणों में गूंजा सेवा का संकल्प

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक सोच को कागज पर उकेरा, वहीं भाषण प्रतियोगिता में अपने विचारों एवं अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के साथ सेवा, समर्पण, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच जैसे मूल्यों से जोड़ना रहा। प्राथमिक स्तर पर चित्रकला एवं भाषण विधाओं में कुल 57 विद्यार्थियों, जिनमें 31 बालिकाएं एवं 26 बालक शामिल रहे, ने सहभागिता की। निर्णायक मंडल द्वारा दोनों विधाओं में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 5-5 विद्यार्थियों का चयन किया गया। माध्यमिक स्तर पर दोनों विधाओं में कुल 78 विद्यार्थियों, जिनमें 45 बालिकाएं एवं 33 बालक शामिल रहे, ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रकार प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर को मिलाकर कुल 135 विद्यार्थियों ने विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।

जिला स्तर के लिए चयनित हुए प्रतिभागी

निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की चित्रकला एवं भाषण विधाओं से कुल 20 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

प्राथमिक स्तर - चित्रकला: तन्नू एवं मान्या कृ प्राथमिक शाला चनवारीडांड, प्रिया यादव, प्राथमिक शाला चनवारीडांड, अंकित, प्राथमिक शाला बड़का बहरा तथा सोनाक्षी, उच्चतर हाई पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़। प्राथमिक स्तर, भाषणरू कृति यादव, सेंट जोसेफ झगराखांड, साक्षी सिंह, प्राथमिक शाला दक्षिणपारा, मान्या चौबे, प्राथमिक शाला सेजेस मनेन्द्रगढ़, संध्या विश्वकर्मा, प्राथमिक शाला चनवारीडांड तथा विकेश, प्राथमिक शाला छिपछिपी।

माध्यमिक स्तर - चित्रकला: कु. दिव्या, सेजेस मनेन्द्रगढ़, कु. सुष्मिता, मिडिल स्कूल लेदरी, अनुराग विग्गा, विजय इंग्लिश मिडिल स्कूल, कु. दिशा, आरपीएस स्कूल केल्हारी तथा कु. ज्योति, मिडिल स्कूल मनेन्द्रगढ़।

माध्यमिक स्तर - भाषण: आंचल, माध्यमिक शाला मनेन्द्रगढ़, मानकलसा, सेंट जोसेफ झगराखांड, मो. सोहेल कुरैशी, माध्यमिक शाला चनवारीडांड, अंजली, माध्यमिक शाला चिरईपानी तथा नैंसी, माध्यमिक शाला भलौर।

शिक्षकों और निर्णायक मंडल का रहा विशेष योगदान

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल, शिक्षकों एवं सीएसी (संकुल शैक्षिक समन्वयकों) का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के साथ सेवा, समर्पण एवं जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को समझने और उन्हें अपनी सोच से जोड़ने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के समापन के साथ चयनित प्रतिभागियों के लिए जिला स्तरीय चरण की राह भी प्रशस्त हुई।