21 दिसम्बर को सरस्वती शिशु मंदिर में जुटेंगे 22 साल के छात्र एक साथ । आयोजन को यादगार बनाने तैयारियां अंतिम चरण में
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी / मनेन्द्रगढ़ में 1970 में शुरू हुई सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान के पचपन साल के इतिहास में पहली बार पूर्व छात्रों का सम्मेलन होने जा रहा है । यह आयोजन 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में होगा । कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य विनोद शुक्ला ने बताया कि 1983 से 2005 तक विद्यालय से पढ़़कर निकले भैया और बहिन पूर्व छात्रों के सम्मेलन में शामिल होंगे जिसमें यूनाइटेड स्टेट, आस्ट्रेलिया, दुबई आदि देशों में अपने देश का नाम ऊंचा करने वाले छात्र हैं तो वहीं छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, हरियाणा,पूना आदि स्थानों में समाज, राजनीति , व्यापार, पत्रकारिता में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले छात्र भी आ रहे हैं। विद्यालय के सभी पूर्व छात्रों के सहयोग से आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई गई है जिसकी तैयारियां अंतिम चरणों मे चल रही है । सुबह 8 बजे से सम्मेलन शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा जिसमे पूर्व और वर्तमान में कार्यरत आचार्यो का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे । इसके अलावा विद्यालय से शाम को घोष दल के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी जो भगत सिंह तिराहे होकर जैन मंदिर गुरुद्वारा विवेकानंद चौक राम मंदिर होते हुए विद्यालय में समाप्त होगी । इस दौरान शोभायात्रा का लोगों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा । आयोजन को भव्य बनाने के लिए जगह - जगह स्वागत द्वार भी बनाये जा रहे है ।