नशामुक्ति अभियान हेतु ग्राम डोम्हरा में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी/नशामुक्त भारत के लिए युवा थीम पर आधारित शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत डोम्हरा से शुरू हुआ
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामपंचायत डोम्हरा के सरपंच राकेश सिंह कंवर कार्यक्रम अधिकारी परमानन्द के द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा सात दिवसीय शिविर के बारे में आयोजित गतिविधियों की रुपरेखा स्वयंसेवकों के समक्ष प्रस्तुत की गई। बौद्धिक परिचर्चा हेतु मुख्य वक्ता के रुप में खण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर सचिदानंद साहू जी उपस्थित रहे उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं इस कार्यक्रम से स्वयंसेवकों को प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में बताया किस प्रकार स्वयंसेवक स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा ग्रहण कर अपने जीवन में नई ऊर्जा का संचार कर सकता है,इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा के द्वारा स्वयंसेवकों को इन सात दिवस में अपने कार्य और व्यवहार से बहुत कुछ सीखने के बारे में विस्तार से बताया अपने पूर्व के शिविरों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा की यह शिविर अपने आप में विशेष साबित होगा,नशा मुक्ति के लिए स्वयंसेवकों द्वारा जनजागरण अभियान चला कर सभी को नशा मुक्ति के महत्व का सन्देश देना है। इस अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमहरा के प्राचार्य रामकृपाल सिंह, पंचायत सचिव ,डोमहरा,महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक महावीर पैकरा , डॉ विनीत कुमार पाण्डेय , आशुतोष वर्मा,अजय कुमार साहू , शमीम खान, बालेन्दु सिंह , नितीश कुमार साहू, हिमांशु गुप्ता, मनोज कुमार यादव,अजय जोगी,अमन सिंह, चंद्रप्रताप सिंह,कौशर अली,नीरज यादव प्रीतम बैगा, महेंद्र सिंह,रमेश कुमार,दिलीप सिंह, विद्या सागर, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।