अक्षय ऊर्जा : क्रेडा द्वारा ऊर्जा नवाचार पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी/ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय , मनेन्द्रगढ़ में ऊर्जा नवाचार विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने नवकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर आधारित आकर्षक एवं संदेशपरक चित्र प्रस्तुत किए। चित्रों के माध्यम से सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा सहित ऊर्जा संरक्षण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इस अवसर पर क्रेडा जिला एमसीबी से आए तरुण साहू एवं संदीप कश्यप की उपस्थिति रही।प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने न केवल अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि ऊर्जा संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा के महत्व को भी समझा। इस प्रतियोगिता में विजई प्रतियोगी हैं -प्रथम स्थान:- कंचन तिवारी कक्षा बीकॉम (प्रथम सेमेस्टर) द्वितीय स्थान:- कुमारी संध्या कक्षा बीएससी (तृतीय सेमेस्टर) तृतीय स्थान:- कुमारी सुहाना साहू बीएससी (प्रथम सेमेस्टर) इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ रामकिंकर पाण्डेय,जय प्रकाश सिंह,जलप्रीत कौर, पूर्णिमा सोनपाकर,अमन गुप्ता, डॉ अनीता यादव व छात्राएं उपस्थित रहीं।