भारत तभी सशक्त होगा जब हम स्वदेशी अपनाएंगे आशीष सिंह

भारत तभी सशक्त होगा जब हम स्वदेशी अपनाएंगे आशीष सिंह
भारत तभी सशक्त होगा जब हम स्वदेशी अपनाएंगे आशीष सिंह
भारत तभी सशक्त होगा जब हम स्वदेशी अपनाएंगे आशीष सिंह

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

एमसीबी/देश को विकसित करने, मजबूत बनाने के लिए भारतीय संस्कृति अपनाने, भारतीय उत्पादों का उपयोग करने से ही हमारा देश आगे बढ़ेगा और सशक्त होगा। आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के जिला संयोजक, अधिवक्ता व नगर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के संयोजक आशीष सिंह ने नगर के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को स्वदेशी उत्पाद, स्वदेशी भाषा, कुटीर उद्योगों को सहयोग देने और भारत के जागरूक नागरिक बनने की शपथ दिलाई। हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला एमसीबी द्वारा विभिन्न विद्यालयों सरस्वती शिशु मंदिर,यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, शा कन्या उ मा विद्यालय, विजय इंग्लिश हा. से. विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के छात्र और छात्राओं ने अपने जीवन मे स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक अपनाने का संकल्प लेकर स्वदेशी संकल्प पत्र भरा, इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश्वर मिश्रा,नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव,नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा,आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक अधिवक्ता आशीष सिंह,सुनैना विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा,संजीव सिंह,विवेक अग्रवाल, महेन्द्रपाल् सिंह,जलील शाह, सभाजीत यादव,पी मनी, स्वाति मिश्रा ,ओमप्रकाश सहित विद्यालयीन शिक्षकगण उपस्थित रहे।