विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए बेवजह शोर मचा रहे हैं - डॉ रश्मि सोनकर

विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए बेवजह शोर मचा रहे हैं - डॉ रश्मि सोनकर

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

एमसीबी/ कांग्रेस का जो प्रदर्शन चल रहा है VB GRAM के खिलाफ वह सिर्फ एक जुमले बाजी है भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाई गई इस योजना में रोजगार की गारंटी के साथ-साथ 125 दिन का जो वादा किया गया है वह भी मिलेगा कृषि कार्य के समय सभी को छुट्टियां भी मिलेगी ताकि किसानों का भी जो काम है वह आसानी से हो सके इस तरीके से बड़ी सकारात्मक बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रोजगार गारंटी योजना को अद्भुत तरीके से जनता को सादर समर्पित किया है। 

उक्तआशय का बयान देते हुए भाजपा नेत्री डॉ रश्मि सोनकर ने कहा कि कांग्रेसियों की तकलीफ़ का कारण यह है कि भारत मे अब रामराज्य की स्थापना हो रही है इस दुनियां मे सबसे बड़े प्रभु श्रीराम हैं और सभी देशवासियों को इस नाम का स्वागत करना चाहिए,

 कहीं और बाहर जाने की क्या आवश्यकता है हम अपने मनेन्द्रगढ़ के ही सुप्रसिद्ध सुरभि पार्क का भी नाम यह अपने एक नेता को खुश करने के लिए उनके पिता श्री के नाम पर सुरभि पार्क का नाम रख रहे थे, समय-समय पर यह नाम बदलकर अपनी चाटुकारिता साबित करते रहे हैं 

सबसे पहले रोजगार गारंटी योजना का नाम नरेगा नाम था, फिर कांग्रेस ने उसको बदलकर मनरेगा कर दिया और नाम बदलने की इनकी बहुत पुरानी आदत है जब-जब चुनाव आते थे यह अपने हिसाब से हर योजना का नाम बदल देते थे परिवारवाद की राजनीति में अग्रणी कांग्रेस ने एक ही परिवार के लोगों के नाम पर सारी योजनाओं को बदल दिया, 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से चल रही 7 योजनाओं के नाम बदल दिए थे। इनमें से 5 योजनाएं नगरीय प्रशासन विभाग और 2 योजनाएं श्रम विभाग की थीं। बदली गई योजनाओं में शामिल हैं 

दीन दयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना का नाम बदलकर राजीव गांधी स्वावलंबन योजना कर दिया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना का नाम बदलकर डॉ. बी. आर. आंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना कर दिया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना का नाम बदलकर इंदिरा प्रियदर्शिनी एलईडी पथ प्रकाश योजना कर दिया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना का नाम बदलकर राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना कर दिया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना का नाम बदलकर इंदिरा प्रियदर्शिनी शुद्ध पेयजल योजना कर दिया गया राजमाता विजयाराजे कन्या विवाह योजना का नाम बदलकर मिनीमाता कन्या विवाह योजना कर दिया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्न श्रम सहायता योजना का नाम बदलकर शहीद वीर नारायण सिंह श्रम सहायता योजना कर दिया गया ।