वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर शहीदों को नमन — मनेंद्रगढ़ नगर में गूंजा देशभक्ति का स्वर

वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर शहीदों को नमन — मनेंद्रगढ़ नगर में गूंजा देशभक्ति का स्वर

जिला ब्यूरो मृत्युंजय सोनी

एमसीबी - मनेन्द्रगढ़  नगर में हिन्दू महासभा के तत्वावधान में “वंदे मातरम्” की 150वीं जयंती अत्यंत गरिमामय और भावनात्मक वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसे मथुरा रोहणी ने किया। उल्लेखनीय है कि मथुरा रोहणी पिछले बीस वर्षों से जय स्तंभ के सामने मोची का कार्य करते हैं। और प्रत्येक दिन दुकान खोलने से पहले जय स्तंभ की सफाई कर भारत माता को नमन करते हैं। यह उनकी सच्ची देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष रामचरित द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा — “यह सच है, याद शहीदों की हम सबने बिसराई है, लेकिन उन्हीं की लाशों पर चलकर हमें आज़ादी मिली है। अगर वे न होते तो भारत आज मुर्दों का देश कहा जाता।” उन्होंने कहा कि अब समय है कि हम जाति-पाति, ऊँच-नीच के भेद मिटाकर एकजुट हों और अपने सनातन धर्म के प्रत्येक व्यक्ति के कर्म का सम्मान करें। तभी समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति संभव होगी। इसके उपरांत नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की और सभी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस दौरान नगर के  गायक महेंद्र सिंह ने प्रदेश के चर्चित कवि गिरीश पंकज द्वारा रचित “वंदे मातरम्” गीत का गायन कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुआ।

इस अवसर पर हिन्दू महासभा के संरक्षक सुदर्शन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामचरित द्विवेदी, महामंत्री अपूर्व कर, लखनलाल श्रीवास्तव, संजय केशवानी (हजारी होटल), दिनेश्वर मिश्रा, विनीत जायसवाल, नारायण तिवारी, जेपी बुनकर, मृत्युंजय सोनी, हरित शर्मा, नरोत्तम शर्मा, शैलेश जैन, जया कर, अलका विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, हरमहेंद्र सिंह, जयचंद बोथरा, विनोद तिवारी, नरेंद्र अरोरा सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि — “ऐसे आयोजन हमारे युवा पीढ़ी में देशभक्ति, एकता और त्याग की भावना जागृत करते हैं।”