पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के कुशल नेतृत्व से  गंभीर अपराधों में 9.5% की गिरावट, जिले में बढ़ा कानून का भय

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के कुशल नेतृत्व से   गंभीर अपराधों में 9.5% की गिरावट, जिले में बढ़ा कानून का भय

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

 एमसीबी/मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एमसीबी पुलिस ने एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (IPS) के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के सशक्त नेतृत्व में वर्ष 2025 के दौरान अपराध नियंत्रण को लेकर चलाये गये अभियानों का सकारात्मक असर साफ तौर पर देखने को मिला है।

            जारी वार्षिक अपराध आंकड़ों के अनुसार साल 2023 की तुलना में 2025 में कुल अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। विशेष रूप से हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और बलवा जैसे गंभीर अपराधों में 9.5 प्रतिशत तक की गिरावट जिले की बेहतर पुलिसिंग को दर्शाती है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक -  2023 में कुल अपराध: 2251

2025 में कुल अपराध: 1525  यह गिरावट प्रभावी विवेचना, मजबूत बीट सिस्टम, सतत निगरानी और त्वरित कार्यवाही का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है।

गंभीर अपराधों में निरंतर कमी

हत्या: 2024 में 21 और 2025 में 14 मामले  हत्या का प्रयास: 2023 में 15 और 2025 में 5 प्रकरण सड़क दुर्घटनाओं में मौत: 106 से  87  पुलिस की तत्परता से ना सिर्फ अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।

अवैध गतिविधियों पर लगाम 

जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाये गये। नाकाबंदी, पेट्रोलिंग और आकस्मिक वाहन जांच से असामाजिक तत्वों में कानून का भय बढ़ा है। पुलिस की सख्ती के चलते अवैध कारोबार से जुड़े कई तत्वों ने गतिविधियाँ सीमित कर दी हैं।

साइबर ठगी - जागरूकता ही बचाव

साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस ने जागरूकता और त्वरित कार्यवाही की रणनीति अपनाई। वर्ष 2025 में 21 पीड़ितों की 73,100 रुपयों की राशि होल्ड कराई गई। 547 यातायात और साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 66 हजार से अधिक नागरिकों को जागरूक किया गया जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी और ऑनलाइन ठगी के मामलों में जागरूकता आ रही है.

नाबालिग अपराध पर अभिभावकों से अपील 

         पुलिस का मानना है कि नाबालिगों में बढ़ते अपराध पर सामाजिक और पारिवारिक जागरूकता से ही अंकुश लगाया जा सकता है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को गलत संगत से दूर रखें और शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें।

जनकपुर लूट कांड: पुलिस की कार्यकुशलता 

एमसीबी पुलिस की दक्षता का बड़ा प्रमाण जनकपुर सर्राफा लूट कांड रहा। 5 जून 2025 को सर्राफा व्यापारी अनिल सोनी के साथ हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 दिसंबर 2025 को सभी आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। इस दौरान लूटे गये जेवरात के साथ देशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किये गये।

एसपी रत्ना सिंह का संदेश

  इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा की  हमारा उद्देश्य केवल अपराध कम करना नहीं बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है। सामुदायिक पुलिसिंग और तकनीक के बेहतर समन्वय से एमसीबी जिले को एक आदर्श और सुरक्षित जिला बनाने की दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।