असंगठित मजदूर संघ ने बढ़ाया संगठन विस्तार का कदम — नाई कारीगरों और टैक्सी चालकों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

असंगठित मजदूर संघ ने बढ़ाया संगठन विस्तार का कदम — नाई कारीगरों और टैक्सी चालकों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

जिला ब्यूरो मृत्युंजय सोनी

एमसीबी - मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में असंगठित मजदूर संघ के संगठन विस्तार के उद्देश्य से छोटी बाजार स्थित सामुदायिक भवन में नाई कारीगरों एवं टैक्सी चालकों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में असंगठित मजदूर संघ के जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिक पंजीयन, योजना लाभ एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। बैठक में सेन समाज के बड़ी संख्या में नाई कारीगरों के साथ-साथ असंगठित टैक्सी संघ के श्रमिक भी उपस्थित रहे। जिला महामंत्री ने सभी से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया तथा संगठन के विस्तार में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला मंत्री शंकर प्रसाद ने बैठक की अगुवाई करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गा नाई, अर्जुन ठाकुर, ओमप्रकाश सेन, नारायण ठाकुर एवं टैक्सी एसोसिएशन से मोहम्मद आयुप उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के विस्तार और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने श्रमिक वर्ग की एकता एवं अधिकार संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का निर्णय लिया।