सुशासन सप्ताह व प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में भरतपुर में 75 आवेदन मिले, तत्काल निराकरण

सुशासन सप्ताह व प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में भरतपुर में 75 आवेदन मिले, तत्काल निराकरण

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

एमसीबी/प्रशासन को सुदृढ़, जनहितकारी,सहज व आमजन को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंवारी के पंचायत भवन में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष माता प्रताप सिंह, जनपद सदस्य सुखलाल मरावी, श्रीमती भारती बेनवंश (जनपद सदस्य), पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह, ग्राम पंचायत कुंवारी के सरपंच राम भूषण सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, तत्पश्चात जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय सिंह राठौर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद साहू तथा तहसीलदार नीरज कांत तिवारी सहित खंड स्तरीय समस्त विभागों के विभाग प्रमुख, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 06, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 50, जल संसाधन विभाग का 01, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) के 11, विद्युत विभाग के 04, स्वास्थ्य विभाग का 01 तथा क्रेडा विभाग के 03 आवेदन शामिल हैं, जिन पर संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करते हुए मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों को शीघ्र निराकरण हेतु पंजीबद्ध किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता शपथ भी ली गई। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना एवं प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना रहा, जिस पर ग्रामीणों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।