वंदना स्कूल के बच्चे शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक व्यवहार भी सीखते हैं -यशवंती रविशंकर सिंह
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी/यह इस वनांचल क्षेत्र का एक मात्र ऐसा स्कूल है जहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं, यहां बच्चों को उनके धर्म के प्रति भी जागरूक किया जाता है।
वनांचल क्षेत्र जनकपुर के प्रतिष्ठित विद्यालय वंदना शिशु शिक्षा निकेतन इंग्लिश हॉयर सेकेंडरी स्कूल में गत दिवस वार्षिक उत्सव में अपना उद्बोधन देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती रविशंकर सिंह ने कहा कि यह विद्यालय प्राचीन गुरुकुलों की प्रतिलिपि सा लगता है यहां के विद्यार्थी जीवन जीने की कला सीखते हैं, सामाजिक व्यवहार सीखते हैं, अपने देश, अपने धर्म के प्रति निष्ठावान बनते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर हीरालाल मौर्य (जनपद उपाध्यक्ष), श्रीमती अर्पिता सिंह (सभापति जनपद पंचायत भरतपुर), सचिदानंद साहू (बीईओ), आदित्य गुप्ता (अभिभावक) एवं श्रीमती दीक्षा गुप्ता (अभिभावक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, नाटक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम शामिल रहे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में एक नन्हे बच्चे यशवर्धन सिंह ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निरजा सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।