धान खरीदी में पारदर्शिता आवश्यक है - नीरज कांत तिवारी
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी/धान खरीदी ईमानदारी और सुचारू रूप से होनी चाहिए ताकि वास्तविक किसानों को असुविधा न हो लेकिन बिचौलियों से भोले भाले किसानों को बचाना भी आवश्यक है।
धान खरीदी केंद्र बहरासी में खरीदी का निरीक्षण करते हुए तहसीलदार भरतपुर नीरज कांत तिवारी ने बताया कि धान खरीदी जोर शोर से चल रही है,इस बीच खरीदी, बिक्री में अफरातफरी की खबरें भी सामने आई हैं इसलिए धान खरीदी केंद्र पर अपनी देखरेख में खरीदी करवाना आवश्यक है ताकि खरीदी निर्धारित मापदंडों के अनुसार हो साथ ही सरकार की योजना का लाभ सही व्यक्ति को मिल सके और बिचौलियों से उन्हें बचाया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ पटवारी प्रिंस अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे।