एमसीबी जिले में शुरू हुआ मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान — मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति

एमसीबी जिले में शुरू हुआ मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान — मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति

जिला ब्यूरो मृत्युंजय सोनी

मनेंद्रगढ़ - मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) का कार्य 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 07 फरवरी 2026 तक संपन्न कराया जाएगा।

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त मास्टर ट्रेनर आगामी प्रशिक्षण प्राप्त कर संबंधित स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

नियुक्त मास्टर ट्रेनरों में प्रमुख रूप से —

टी. विजय गोपाल राव, व्याख्याता शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय मनेन्द्रगढ़,

संजीव कुमार, प्राचार्य शासकीय बालक उ.मा.विद्यालय मनेन्द्रगढ़,

सुशील तिवारी, सहा.प्राध्यापक शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़,

डॉ. राम किंकर पाण्डेय, प्राचार्य शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय चिरमिरी,

शान्तनू कुर्रे, मुर्जीबुर्रहमान अंसारी, वेदप्रकाश मिश्रा, चन्दन कुमार दत्ता, राकेश कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार उपाध्याय, डॉ. शिवाकांत मिश्रा एवं अनुरंजन तिग्गा शामिल हैं।

इन मास्टर ट्रेनरों की भूमिका जिले में निर्वाचन कार्य की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने में अहम होगी।