“एकता के रंग में रंगा मनेंद्रगढ़ — लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ से गूंजेगा शहर”

“एकता के रंग में रंगा मनेंद्रगढ़ — लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ से गूंजेगा शहर”

जिला ब्यूरो मृत्युंजय सोनी

मनेंद्रगढ़ — हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता, अखंडता और भाईचारे का प्रतीक “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित यह एकता दौड़ जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय समरसता की नई ऊर्जा का संचार करेगी। यह दौड़ 31 अक्टूबर 2025 को सुबह 7:00 बजे भगत सिंह तिराहा, मनेंद्रगढ़ से प्रारंभ होकर परेड ग्राउंड, अमाखेरवा में संपन्न होगी। यह आयोजन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। इसमें जिले के नागरिक, विद्यार्थी, खेल प्रेमी, समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारी, युवा संगठन और महिला समूह उत्साहपूर्वक भाग लेंगे रंग-बिरंगे बैनर, तिरंगे झंडे और एकता के नारों से गूंजती सड़कों पर यह दौड़ मनेंद्रगढ़ में देशप्रेम की एक जीवंत झलक प्रस्तुत करेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को याद करना नहीं, बल्कि उनके “राष्ट्र एकीकरण के विजन” को आत्मसात करना है। लौह पुरुष पटेल ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, उसे आज की युवा पीढ़ी इस एकता दौड़ के माध्यम से पुनः सजीव करने जा रही है।उनके आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बने हुए हैं।