शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी/गत दिवस छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर एमसीबी को ज्ञापन देकर मांग की है कि माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पूर्व में दायर याचिकाओं पर निर्णय पारित किया था कि संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य मान्य करने हेतु आदेश जारी किया था, इस निर्णय के आधार पर पूर्व सेवा गणना करते हुए संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य मान्य करने का आदेश जारी करें ताकि शिक्षकों को सेवानिवृत्त होने पर जीवन यापन आसानी से हो सके। साथ ही मांग की है कि न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा अवधि पर पेंशन निर्धारण का प्रावधान किया जाए और पांच वर्षों में क्रमोन्नति का लाभ देने का प्रावधान किया जाए ताकि 30 हजार सहायक शिक्षकों की पदोन्नति व क्रमोन्नति मिल सके। शिक्षकों ने मांग की है कि स्कूलों में मोबाइल वीएसके एप से आनलाइन अटेंडेंस के स्थान पर बायोमेट्रिक पंच मशीन से उपस्थिति लिया जाए क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की बहुत समस्या रहती है