बहुरुपिया उत्सव संपन्न, लोगों ने भरपूर आनन्द लिया
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी/बहुरुपिया बहुत प्राचीन कला है जिसके कलाकार स्वस्थ मनोरंजन करते थे यह लुप्तप्राय कला जिसे मनेन्द्रगढ़ ने पिछले 35 सालों से जीवंत रखा है।हर साल साल के अंतिम दिन मनेन्द्रगढ़ में उत्सव का माहौल रहता है जिसमें कलाकार विभिन्न रूपों में कभी सामाजिक संदेश देते हैं तो कभी देश, समाज की किसी बड़ी घटना का चित्रण करते हैं।
इस बार भी बहुरुपिया प्रतियोगिता में कोयले की खदान का प्रदर्शन करने वाले सुनील कुमार केसरवानी ने कोयला के बारे में बताया जो कि इस क्षेत्र की जीवनधारा है, इसी के कारण मनेन्द्रगढ़ में रौनक, रोजगार और व्यापार है इसी तरह एकल में द्वितीय स्थान पाने वाले गुरुचरण सिंह कालरा ने यमराज का रुप धारण कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने का संदेश दिया वहीं एक नन्ही बच्ची ने एसिड अटैक पीड़िता की पीड़ा को व्यक्त किया।इस उत्सव में पूरे नगर के व्यापारी आर्थिक व सामग्री से सहयोग देते हैं वहीं प्रायः क्षेत्रीय विधायक एक वाहन देते हैं(यह अलिखित सा नियम है) इस बार वर्तमान और पूर्व विधायक ने एक एक मोटरसाइकिल प्रदान की है। इस बार एकल में प्रथम पुरस्कार नरसिंह भगवान बने कलाकार को दिया गया वहीं समूह में प्रथम आदिवासी बने समूह को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस आयोजन में देश में अपनी पहचान बनाने वाले न्यूज चैनल आईसीसी 24 के एंकर पुनीत पाठक भी विशेष रूप से आमंत्रित रहे।