दिव्यांग प्रमाणपत्र अब मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी में बनेंगे, आमजनों को राहत
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी /स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु जिला मेडिकल बोर्ड का संचालन दिनांक 17 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया गया है।
जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन प्रत्येक माह प्रथम व तृतीय गुरुवार – जिला चिकित्सालय, चिरमिरी द्वितीय व चतुर्थ गुरुवार – 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, मनेन्द्रगढ़ में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा एवं अवकाश की स्थिति में बोर्ड अगले कार्यदिवस को आयोजित होगा।
इस व्यवस्था के तहत पात्र नागरिकों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र, मेडिकल परीक्षण एवं अन्य आवश्यक सेवाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। यह हमारी सरकार की स्पष्ट प्राथमिकता है कि आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और सुलभ तरीके से मिले। शासन स्तर पर सतत् निगरानी के साथ व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुँचे और किसी को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।