विश्व एड्स दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम मनेंद्रगढ़ में आयोजित, मुख्य अतिथि होंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
जिला ब्यूरो मृत्युंजय सोनी -
एमसीबी - विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज मनेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम विभाग के केबिनेट मंत्री एवं मनेंद्रगढ़-02 के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरतपुर–सोनहत विधानसभा की विधायक रेणुका सिंह करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवती सिंह, महापौर नगर पालिक निगम चिरमिरी राम नरेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रतिमा यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष झगराखांड सीमा यादव तथा नगर पंचायत अध्यक्ष लेदरी विरेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम आज, 1 दिसंबर 2025, सोमवार, प्रातः 11 बजे, स्वामी विवेकानंद पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, मनेंद्रगढ़ में आयोजित होगा।कार्यक्रम संबंधी जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री खरे द्वारा प्रदान की गई।