खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 - धान बिक्री हेतु अधिकतम 3 टोकन की सुविधा

 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 - धान बिक्री हेतु अधिकतम 3 टोकन की सुविधा

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

एमसीबी/ राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी निर्धारित की गई है। धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से टोकन जारी किए जा रहे हैं। खाद्य अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत सरकार कृषि मंत्रालय की परिभाषा अनुसार-सीमांत कृषक: 1 हेक्टेयर तक भूमि धारित, लघु कृषक: 1 से 2 हेक्टेयर तक भूमि धारित।राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों के लिए टोकन वितरण की व्यवस्था इस प्रकार है- 2 एकड़ तक भूमि वाले सीमांत एवं लघु कृषक - अधिकतम 1 टोकन, 2 एकड़ से 10 एकड़ तक भूमि वाले कृषक - अधिकतम 2 टोकन, 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले दीर्घ कृषकों अधिकतम 3 टोकन जारी किया जा सकता है। यह व्यवस्था किसानों को सुविधाजनक एवं चरणबद्ध तरीके से धान विक्रय करने में मदद करेगी।