डीएवी जनकपुर के छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर हुआ
जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी
एमसीबी/डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जनकपुर के विद्यार्थियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर में आयोजित ज़ोनल स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर विद्यालय के तीन होनहार खिलाड़ी अक्षय सिंह चौहान, मयंक मिश्रा एवं अथर्व पांडे का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी अब हरिद्वार में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की ओर से सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।