कानून का पालन करने से समाज व देश में सुव्यवस्था बनी रहती है -नीरजकांत तिवारी

कानून का पालन करने से समाज व देश में सुव्यवस्था बनी रहती है -नीरजकांत तिवारी
कानून का पालन करने से समाज व देश में सुव्यवस्था बनी रहती है -नीरजकांत तिवारी
कानून का पालन करने से समाज व देश में सुव्यवस्था बनी रहती है -नीरजकांत तिवारी

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

एमसीबी/संविधान में वर्णित नियमों एवं कानून का पालन करना आवश्यक है इससे समाज व देश में सुव्यवस्था बनी रहती है और हमारी स्वतंत्रता सुदृढ़ होती है गत दिवस शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में आयोजित संविधान दिवस व विधिक जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए तहसीलदार भरतपुर, नीरज कांत तिवारी ने कहा कि नियमों, कानूनों के दायरे में रहकर ही हम स्वतंत्रता का सही उपभोग कर सकते हैं जिससे समाज का अनुशासन बना रहता है 

इसके पश्चात बीए तृतीय वर्ष के छात्र विद्यासागर के द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भूमिका तथा संविधान में वर्णित कर्तव्यों के बारे में भाषण दिया गया । एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शालिनी केवट के द्वारा मौलिक कर्तव्यों के बारे में बताया गया। भारतीय संविधान में निहित मूल्य के बारे में एम.ए.तृतीय सेमेस्टर के छात्र अंशुल कुमार के द्वारा बताया गया। सृष्टि केवट के द्वारा विद्यार्थियों के मध्य प्रारंभिक स्तर से संविधान से संबंधित जानकारी बतानी चाहिए ताकि उनके अंदर प्रारंभ से रूचि जागृत हो सके ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बहु विषयक अवधारणा के चलते राजनीति विज्ञान तथा संवैधानिक मूल्य जैसे विषयों को समाहित करने के लिए उसने शासन का आभार जताया ।दुर्गा यादव के द्वारा संविधान को गहन पूर्वक अध्ययन करने एवं उसको व्यवहार में लागू करने की बात कही गई । उसके बाद एम ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रवीना ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर आधारित संगीत प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचक बनाया ।इसके पश्चात अनामिका केवट, दीपक उपाध्याय,देवकी साहू ,करिश्मा सिंह, नरेंद्र प्रताप नेटी, प्रभाकर, संजना बैगा, अमन सिंह, सीता यादव, उर्मिला, हिमांशी व अन्य विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त कियें। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता आशुतोष वर्मा ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी परमानंद जी ने संविधान में निहित मूल्यों को सहज एवं सरल तरीके से बच्चों को समझाया एवं उसको व्यवहार में आत्मसात करने की बात कही । हिंदी के विभागाध्यक्ष महावीर पैकरा ने संविधान के अध्ययन के दौरान होने वाली शाब्दिक अशुद्धियों की पहचान एवं उसमें सुधार तथा प्रस्तावना में निहित शब्दों के अर्थों को समझाया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा ने संविधान बनने एवं वर्तमान समय में उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं को बारीकी एवं सहज तरीके से बताया उन्होंने कहा कि हम संविधान को जितना पढ़ेंगे, समझेंगे एवं व्यवहार में लागू करेंगे हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा कार्यक्रम में रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर अवनीश पटेल, जंतु विज्ञान के सहायक प्राध्यापक ऋषभ कुमार बोरकर अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक हेमंत बंजारे , कंप्यूटर शिक्षक अजय साहू वनस्पति शास्त्र की अतिथि व्याख्याता मोनिका मिश्रा , वाणिज्य के अतिथि व्याख्याता डॉ अजय पटेल , शमीम खान ,कमलेश बैगा, रघुवीर बंसल निखिल केवट रागिनी नामदेव मालती बैगा ओमिला पटेल मंदाकिनी कुशवाहा टाकेश्वर राजवाड़े आदि अधिक संख्या में उपस्थित रहे ।