अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बूथ क्रमांक 10 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम नशा मुक्त मनेन्द्रगढ़ का संकल्प लिया 

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बूथ क्रमांक 10 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम नशा मुक्त मनेन्द्रगढ़ का संकल्प लिया 
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बूथ क्रमांक 10 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम नशा मुक्त मनेन्द्रगढ़ का संकल्प लिया 

जिला ब्यूरो मृत्युन्जय सोनी 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पावन अवसर पर मनेंद्रगढ़ नगर के बूथ क्रमांक 10 में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।    कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राजेश रजक, बूथ सचिव अशोक खटीक सहित बूथ के समस्त सम्माननीय कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक, महिला कार्यकर्ता और युवा साथियों ने अटल जी के आदर्शों को नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक संवेदनशील कवि, दूरदर्शी प्रशासक और सच्चे राष्ट्रसेवक थे। उनके नेतृत्व में देश ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिली और विकास को नई दिशा प्राप्त हुई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनों को मिठाई वितरित कर जयंती मनाई गई साथ ही समाजहित को ध्यान में रखते हुए सभी उपस्थितजनों ने “नशा मुक्त मनेन्द्रगढ़” बनाने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा है और इससे विशेषकर युवा वर्ग का भविष्य प्रभावित होता है। कार्यक्रम में यह भी संकल्प लिया गया कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। पूरे कार्यक्रम का वातावरण अनुशासित, सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायी रहा। बड़ी संख्या में बूथ के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।